खेरवाड़ा: बड़ला गांव में गाली-गलौच और मारपीट, पुलिस ने दो पर दर्ज किया केस
19 वर्षीय युवक की शिकायत पर निलेश और आयरन के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, सहायक उप निरीक्षक राकेश मेहता कर रहे हैं जांच।

खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के बड़ला गांव में गाली-गलौच कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। घटना को लेकर उपला बड़ला निवासी 19 वर्षीय रितिक पिता कालूराम लिंबात मीणा ने पुलिस को रिपोर्ट दी।
रिपोर्ट में प्रार्थी रितिक पिता कालूराम लिंबात मीणा, उम्र 19 वर्ष, निवासी उपला बड़ला ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बड़ला निवासी निलेश पिता बालकृष्ण तथा आयरन पिता गोविन्द के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा के निर्देशन में प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक राकेश मेहता द्वारा की जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक अनुसंधान कर रही है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
