ऋषभदेव: तंबाकू और बीड़ी बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, सामान जब्त
सहायक उप निरीक्षक रमेश चंद्र की टीम ने 15 सितंबर को दुकान पर छापा मारकर कार्रवाई की, एएसआई जोरावर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

ऋषभदेव थाना पुलिस ने धूम्रपान एवं तंबाकू सामग्री की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दुकान से बीड़ी, माचिस, तंबाकू पाउच सहित अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 15 सितंबर 2026 को सुबह 10:45 बजे ऋषभदेव थाना क्षेत्र में सहायक उप निरीक्षक रमेश चंद्र ने धूम्रपान सामग्री बेचने वाली दुकान पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 500 पटाखा छाप बीड़ी के 5 बंडल, माचिस के 5 पैकेट, तंबाकू पाउच सहित अन्य सामग्री जब्त की।
मामले में पुलिस ने अमृतलाल पुत्र कचरु लाल गामोट, उम्र 49 वर्ष, निवासी पादेड़ी, पुलिस थाना ऋषभदेव के विरुद्ध धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
यह कार्रवाई थानाधिकारी ऋषभदेव हेमंत अहारी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा की गई। प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक जोरावर सिंह कर रहे हैं। पुलिस द्वारा जब्त सामग्री के साथ ही प्रकरण से संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
