हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के निवासी रूपेश कुमार के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार को यह राहत सदर विधायक विजयपाल आढ़ती की पहल और शासन की त्वरित कार्रवाई के बाद मिली है।

रूपेश कुमार की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की जरूरतों को देखते हुए हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए शासन को पत्र भेजा था। विधायक की पैरवी के बाद शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 2 लाख रुपये की सहायता मंजूर कर दी।

इस संबंध में शासनादेश संख्या एफ-518/मु.म.का-लेखा-2(वि.को.)/2026 दिनांक 10 नवंबर 2026 को जारी किया गया। स्वीकृत राशि मरीज के उपचार में देरी न हो, इसके लिए सीधे अस्पताल के खाते में ई-पेमेंट के माध्यम से भेजी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 लाख रुपये की सहायता राशि ई-पेमेंट संख्या XUTR/RBISH01010584370 के जरिए 7 नवंबर 2026 को मैक्स हॉस्पिटल, गाजियाबाद के अस्पताल अधीक्षक को हस्तांतरित की गई। इस भुगतान के संबंध में संदर्भ संख्या 14120426000107 भी जारी की गई है।

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिली इस सहायता से रूपेश कुमार के बेहतर उपचार का रास्ता साफ हुआ है। विधायक विजयपाल आढ़ती की पहल और शासन के सहयोग से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है। परिवार ने इस मदद के लिए आभार व्यक्त किया है। स्थानीय स्तर पर भी जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Tags: