हापुड़ पुलिस चौकी के बाहर पुलिसकर्मी बरामद बच्चे और उसके परिजन के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

हापुड़ में लापता बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल के तहत थाना हापुड़ नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 8 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, थाना हापुड़ नगर क्षेत्र से 8 वर्षीय बच्चा लापता हो गया था। मामले में थाने पर मु0अ0सं0 128/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस (BNS) में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन स्माइल' के तहत गठित पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदा बच्चे की खोजबीन तेज की। टीम ने लगातार प्रयास किए, जिसके बाद बच्चे को सकुशल बरामद करने में सफलता मिली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

काफी प्रयासों के बाद अपने लाडले को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने हापुड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के प्रति आभार जताया तथा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

बच्चे की सकुशल बरामदगी करने वाली थाना हापुड़ नगर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक रोहित कुमार, महिला उपनिरीक्षक रश्मी यादव और महिला कांस्टेबल 189 प्रियंका शामिल रहीं। ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस की इस कार्रवाई से गुमशुदा बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया गया।

Tags: