कोतवाली बाबूगढ़ और थाना हाफिजपुर के पुलिसकर्मी गिरफ्तारी के बाद दो वांछित वारंटियों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

हापुड़ में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन तलाश' के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थाना बाबूगढ़ और थाना हाफिजपुर पुलिस ने अलग-अलग दबिश देकर दोनों आरोपियों को उनके घरों से पकड़ा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना बाबूगढ़ पुलिस ने ग्राम अल्लीपुर मुगलपुर निवासी सोनू पुत्र हरशरण (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। सोनू वाद संख्या 16321/2023 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत दर्ज मामले में वांछित चल रहा था।

वहीं, थाना हाफिजपुर पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए ग्राम मोरपुर निवासी राहुल कुमार पुत्र ताराचन्द को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। राहुल वाद संख्या 20390/2024 में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहा था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। अपराध की रोकथाम और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में 'ऑपरेशन तलाश' अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Tags: