हाईवे पर दो कैंटरों की भीषण भिड़ंत, 2 लोग गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र में हाईवे पर दो लोडर गाड़ियों की भीषण भिड़ंत में 2 लोग गंभीर घायल हुए, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
तस्वीर में दिख रहा है हापुड़ में हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ क्षतिग्रस्त ट्रक।
हापुड़ जिले में हाईवे पर दो लोडर गाड़ियों की जोरदार भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।
घटना थाना हाफिजपुर क्षेत्र की है। यहां हाईवे पर दौड़ रही दो लोडर गाड़ियां अचानक आपस में टकरा गईं। टक्कर की तेज आवाज के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही हाफिजपुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों में फंसे दोनों गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों घायलों को बिना समय गंवाए इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।