हापुड़ में गंगा किनारे जमीन कब्जाने का विरोध करने पर महिला को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, वीडियो वायरल
हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में गंगा किनारे जमीन पर कथित अवैध कब्जे का विरोध करने पर महिला और कई अन्य लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में गंगा किनारे जमीन कब्जे के विरोध के दौरान महिला को ट्रैक्टर से कुचलने के प्रयास का वायरल वीडियो।
हापुड़ जिले में गंगा किनारे जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर एक महिला और कई अन्य लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर दबंगों द्वारा महिला को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां गंगा किनारे स्थित एक बेशकीमती जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। जब स्थानीय पीड़ित परिवार और एक महिला ने इस कथित अवैध कब्जे का विरोध किया, तो आरोपी भड़क गए। इसके बाद लाठी-डंडों के साथ हमला किए जाने का मामला सामने आया।
विवाद के दौरान आरोपियों ने विरोध कर रही महिला को डराने और रास्ते से हटाने के लिए ट्रैक्टर दौड़ा दिया। आरोप है कि एक दबंग ने तेजी से ट्रैक्टर चलाते हुए महिला को कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान महिला बाल-बाल बच गई। यदि वह ट्रैक्टर की चपेट में आ जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी वारदात को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जमीन पर कब्जे के विवाद के दौरान ट्रैक्टर से महिला को कुचलने के प्रयास की घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाश की जा रही है। गंगा किनारे जमीन पर कथित अवैध कब्जे के विरोध से शुरू हुआ यह विवाद अब महिला को ट्रैक्टर से कुचलने के प्रयास के वायरल वीडियो के कारण चर्चा में है।