तस्वीर में बाएं पीले साफे में मनोज गुर्जर और दाएं सफेद शर्ट में नितिन कुमार।

हापुड़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। शनिवार को हापुड़ स्थित बसपा के जिला कार्यालय पर जिला एवं विधानसभा कमेटियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान हापुड़ बीएसपी संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए। पार्टी ने मनोज गुर्जर को जिला महासचिव और नितिन कुमार (मोबाइल वाले) को जिला सचिव नियुक्त किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

बैठक की संयुक्त रूप से मेरठ मंडल प्रभारी जगमाल पाल, गढ़ मंडल प्रभारी बाबू सिंह और जिलाध्यक्ष डॉ. ए.के. कर्दम ने समीक्षा की। इस दौरान सभी नेताओं ने प्रत्येक सेक्टर और बूथ पर नियमित बैठकें आयोजित करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए।

पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में जिला उपाध्यक्ष जिया परवेज, भूपेंद्र प्रथम, रवि भूषण गौतम, विनोद कार्तिक, दिनेश कुमार एडवोकेट, मनोज जारख, राजू जाटव, योगेंद्र धनौरा, बिनोद कश्यप, प्रदीप जाखड़, ओमबीर सिंह, मनोज जाखड़, डॉ. भवन पाल, अकील सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। संगठन में किए गए नए दायित्वों और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देशों के साथ बैठक ने बसपा की आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा स्पष्ट की।


Tags: