एटा के सकीट क्षेत्र में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़।   

एटा जिले के सकीट थाना क्षेत्र के गांव नगला काजी में संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोहित पुत्र जसवंत, निवासी नगला काजी, थाना सकीट के रूप में हुई है। युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस घटनास्थल पर मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है।

फिलहाल युवक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गांव के बाहर पेड़ पर शव मिलने की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tags: