मिर्जापुर: असंगठित कामगार यूनियन के सदस्यता शिविर में 104 नए श्रमिक जुड़े
फतहां स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित शिविर के दौरान श्रमिकों को सरकारी योजनाओं के लाभ और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
मिर्जापुर के फतहां स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित सदस्यता शिविर के दौरान उपस्थित श्रमिक और पदाधिकारी।
मिर्जापुर। मिर्जापुर असंगठित कामगार यूनियन (MAKU) के सदस्यता शिविर में करीब 104 नए श्रमिकों ने सदस्यता ग्रहण की, जबकि अनेक पूर्व सदस्यों ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराया। फतहां स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित तीन अधिवेशन सदस्यता शिविर के दौरान श्रमिकों को संगठन से जुड़ने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
शिविर में यूनियन के पदाधिकारियों ने श्रमिकों को बताया कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक कैसे पहुंच सकता है। इस दौरान श्रमिकों को योजनाओं की पात्रता और यूनियन की सदस्यता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
यूनियन के महामंत्री मंगल तिवारी ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन की सदस्यता उन्हें मजबूती प्रदान करती है। साथ ही, पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी संगठन अहम भूमिका निभाता है।
मंगल तिवारी ने कहा कि श्रमिकों के हक और अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना, उनके हितों के लिए न्यायोचित कदम उठाना और जरूरत के अनुसार सहायता प्रदान करना यूनियन का उद्देश्य है।
सदस्यता शिविर के माध्यम से नए श्रमिकों को संगठन से जोड़ने और पूर्व सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण करने के साथ श्रमिकों को उनके अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।