तस्वीर में चारपाई पर दो महिलाओं के शव रखे हुए दिखाई दे रहे हैं।

एटा के आवागढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा आवागढ़ में मां-बेटी की हत्या से हड़कंप मच गया। दोनों की हत्या सिर पर हथौड़ी से वार कर किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान कमला देवी (65) पत्नी राम खिलाड़ी और उनकी बेटी प्रियंका (35) पत्नी रुकुम पाल, निवासी आवागढ़ के रूप में बताई जा रही है। दोनों मृतक आपस में मां-बेटी थीं। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना की सूचना मिलने के बाद SSP डॉ. इलामारन जी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जलेसर सर्किल के सभी थाना प्रभारियों को मौके पर बुलाया गया। कोतवाली देहात पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। जांच के लिए डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट और SOG को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है और मां-बेटी की हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद आवागढ़ में दोनों हत्याओं को लेकर हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Tags: