बुलंदशहर में 4 सीओ के तबादले, प्रखर पांडेय को सिकंदराबाद तो प्रेमसुख दरिया को सिटी की कमान
बुलंदशहर में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले। प्रखर पांडेय को सिकंदराबाद, दीपक तिवारी को शिकारपुर और प्रेमसुख दरिया को सिटी की जिम्मेदारी मिली।
तस्वीर में सीओ प्रखर पांडेय अपने कार्यालय की मेज पर बैठे नजर आ रहे हैं।
बुलंदशहर में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने और अपराध रोकने के लिए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। बुधवार दोपहर 2 बजे एसएसपी ने जिले के चार सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
फेरबदल के तहत सीओ सिटी प्रखर पांडेय को जिले के सबसे संवेदनशील सिकंदराबाद सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। सिकंदराबाद सर्किल जिले का एक अहम इलाका है। अब तक सिकंदराबाद सर्किल की जिम्मेदारी संभाल रहे सीओ दीपक तिवारी को सीओ शिकारपुर बनाया गया है।
वहीं, शिकारपुर के सीओ रहे प्रमोद कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय (मुख्यालय) से संबद्ध किया गया है।
इसके अलावा नए आईपीएस अधिकारी प्रेमसुख दरिया को बुलंदशहर सिटी का नया एएसपी (सहायक पुलिस अधीक्षक) बनाया गया है। अब वे शहर की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह द्वारा किए गए इस फेरबदल में जिले के चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। नई जिम्मेदारियों के साथ सिकंदराबाद, शिकारपुर और बुलंदशहर सिटी में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।