तस्वीर में बाएं और दाएं कोने पर पुलिसकर्मी खड़े हैं, जबकि बीच में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपी और आगे मेज पर बरामद नकदी व ताश के पत्ते रखे हैं।

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने रतनपुर गांव में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 9,800 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। कार्रवाई मंगलवार देर रात संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई।

पुलिस के अनुसार, टीम पड़ाव चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रतनपुर गांव में दुर्गा मंदिर के पीछे खुले मैदान में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।

पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। उन्होंने ताश के पत्ते फेंककर मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आठ लोगों को पकड़ लिया।

पकड़े गए लोगों की जामा तलाशी से 700 रुपये, जबकि जुए की फड़ से 9,100 रुपये बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक मौके से कुल 9,800 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते मिले।

गिरफ्तार आरोपियों में रतनपुर निवासी विनोद पटेल, सूरज पटेल, भोजपुर निवासी आर्यन प्रजापति, सुरेश पटेल, प्रदीप मौर्या, गौरव कसेरा, चौरहट निवासी विनोद केसरी और भोजपुर निवासी सुनील पटेल शामिल हैं।

पुलिस ने सभी के खिलाफ मु0अ0सं0 488/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags: