बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भरत राम यादव का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस
नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के बाद उन्हें पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
बुलंदशहर के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) भरत राम यादव, जिनका ब्रेन हेमरेज के इलाज के दौरान पीजीआई लखनऊ में निधन हो गया।
बुलंदशहर के अपर जिलाधिकारी न्यायिक भरत राम यादव का निधन हो गया। ब्रेन हेमरेज के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद उन्हें पीजीआई लखनऊ शिफ्ट किया गया, जहां बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन से बुलंदशहर प्रशासन में शोक की लहर छा गई।
भरत राम यादव वर्ष 2015 बैच के प्रमोटी पीसीएस अधिकारी थे। वह अपने शालीन, शांत और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक महकमे में शोक का माहौल है।
फैजाबाद जिले के निवासी भरत राम यादव वर्ष 2025 से बुलंदशहर में अपर जिलाधिकारी न्यायिक के पद पर कार्यरत थे। ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां ऑपरेशन के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें पीजीआई लखनऊ स्थानांतरित किया गया, लेकिन बुधवार सुबह उनका निधन हो गया।
भरत राम यादव के आकस्मिक निधन से बुलंदशहर प्रशासन ने एक अधिकारी को खो दिया। उनके शांत और मिलनसार व्यवहार के चलते वह प्रशासनिक अधिकारियों के बीच अपनी अलग पहचान रखते थे। उनके निधन से प्रशासनिक महकमे में शोक व्याप्त है।