तस्वीर में यूएसएम स्कूल देबारी के चयनित खिलाड़ी नजर आ रहे हैं, जिनका चयन राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।   

70वीं जिला स्तरीय अंडर-14 सॉफ्टबॉल छात्र-छात्रा प्रतियोगिता में यू एस एम स्कूल देबारी के चार खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर छात्रा वर्ग में वंशिका पालीवाल और जागृति जयसवाल तथा छात्र वर्ग में प्रियांशु और कनिष्क लोहार का राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

स्कूल के मुख्य कोच विनोद ने बताया कि चयनित चारों खिलाड़ी उदयपुर जिला टीम के साथ सांचौर में 27 सितंबर से होने वाली राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

चार खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन पर स्कूल के निर्देशक मेघराज जी पटेल एवं स्कूल प्रशासन ने चारों खिलाड़ियों को बधाई दी।

Tags: