उदयपुर: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का वीडियो डालने वाला 'कोबरा' गिरफ्तार
झाड़ोल थाना पुलिस ने आमजन में खौफ पैदा करने वाले दो युवकों को पकड़ा, कार्रवाई के दौरान तीन लंबे समय से फरार वारंटी भी गिरफ्तार।
उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो अपलोड कर आमजन में भय का माहौल पैदा करने वाले कोबरा किंग गैंग के मुख्य ऑपरेटर प्रवीण उर्फ कोबरा और उसके साथी चुन्नीलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लंबे समय से फरार तीन गिरफ्तारी वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस थाना झाड़ोल के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय आपराधिक प्रवृत्ति की गैंग पर नजर रखने के निर्देश प्राप्त हुए थे। निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्री रजत विश्नोई और वृत्ताधिकारी झाड़ोल श्री विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी बुधराम विश्नोई, पुलिस निरीक्षक थाना झाड़ोल के नेतृत्व में टीम ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर सक्रिय गैंग पर निगरानी रखी।
पुलिस ने कोबरा किंग गैंग के मुख्य ऑपरेटर प्रवीण उर्फ कोबरा पुत्र राजमल जाति पारगी, उम्र 23 साल, पेशा मजदूरी, निवासी चुतरपुरा थाना झाड़ोल जिला उदयपुर और उसके साथी चुन्नीलाल पुत्र दशूलाल जाति खराड़ी, उम्र 19 साल, निवासी चतरपुरा थाना झाड़ोल जिला उदयपुर को अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के मामले में डिटेन किया। पूछताछ के बाद दोनों को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार प्रवीण उर्फ कोबरा सोशल मीडिया पर अवैध धारदार हथियारों के साथ आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड कर आम पब्लिक में भय का माहौल पैदा करता है। इसके साथ ही लंबे समय से फरार तीन गिरफ्तारी वारंटियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय झाड़ोल में पेश किया गया।
गिरफ्तार किए गए प्रवीण उर्फ कोबरा पुत्र राजमल जाति पारगी, उम्र 23 साल, पेशा मजदूरी, निवासी चुतरपुरा थाना झाड़ोल जिला उदयपुर और चुन्नीलाल पुत्र दशूलाल जाति खराड़ी, उम्र 19 साल, पेशा मजदूरी, निवासी चतरपुरा थाना झाड़ोल जिला उदयपुर हैं।
गिरफ्तारी वारंटियों में मांगीलाल पुत्र चतरा जाति पारगी, निवासी खरड़िया थाना झाड़ोल जिला उदयपुर, सामू उर्फ सरदारा पुत्र चतरा जाति पारगी, निवासी खरड़िया थाना झाड़ोल जिला उदयपुर और पुनकी पत्नी सामिया जाति पारगी, निवासी खरड़िया थाना झाड़ोल जिला उदयपुर शामिल हैं।
कार्रवाई के लिए गठित टीम में श्री बुधराम पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी थाना झाड़ोल, श्री सतीश कुमार एएसआई तैनात थाना झाड़ोल, श्री महेश कुमार कांस्टेबल नंबर 3201 तैनात थाना झाड़ोल, श्री ओमप्रकाश कांस्टेबल नंबर 1173 तैनात थाना झाड़ोल, श्री जितेन्द्र कांस्टेबल नंबर 3359 तैनात थाना झाड़ोल और श्रीमती तारा मीणा महिला कांस्टेबल नंबर 2198 थाना झाड़ोल शामिल रहे।