खेरवाड़ा के बाजार में एकत्रित होकर हाथ उठाकर नारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता।

खेरवाड़ा में भाजपा की ओर से निकाली जा रही जन सेवा संकल्प यात्रा के दूसरे चरण का सोमवार को पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और कस्बावासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा के खेरवाड़ा पहुंचते ही माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। भाजपाइयों ने यात्रा में चल रहे कलश का पूजन किया। इसके बाद पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ यात्रियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया वीडियो रहा। जन सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच जन सेवा, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और जन सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन, भाजपा देहात जिला मंत्री अमित कलाल एवं लक्ष्मी देवी अहारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, युवा मोर्चा देहात जिला मंत्री राजेंद्र खराड़ी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री नैना पंचोली, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल एवं प्रेमचंद कलाल, मंडल महामंत्री विक्रांत कोठारी, युवा नेता लव शीतलानी, दीपचंद शर्मा, मंजू लक्ष्यकार, मंडल कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, मुकेश पटेल, सत्यजीत मीना, भावनेश मीणा, पन्नालाल कलाल, श्याम सुंदर डामोर, रमेश मोची, नरेश कलाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खेरवाड़ा से जन सेवा संकल्प यात्रा कनबई होते हुए मंगलवार प्रातः वडनगर पहुंचेगी। इस तरह खेरवाड़ा में हुए स्वागत कार्यक्रम के साथ यात्रा के दूसरे चरण की गतिविधियां आगे बढ़ीं।

Tags: