उप जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मणदास वैष्णव का स्वागत, खेल गतिविधियों को लेकर हुआ मंथन
उदयपुर में नवपदस्थापित उप जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मणदास वैष्णव का स्वागत हुआ। खेल प्रतियोगिताओं और विद्यार्थियों की भागीदारी पर चर्चा हुई।
तस्वीर में राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी लक्ष्मणदास वैष्णव का मेवाड़ी पगड़ी और उपरणा ओढ़ाकर सम्मान करते दिखाई दे रहे हैं।
उदयपुर में उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा), मुख्यालय माध्यमिक उदयपुर के नवपदस्थापित लक्ष्मणदास वैष्णव के पदभार ग्रहण करने पर राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रतिनिधिमंडल ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार तथा पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने लक्ष्मणदास वैष्णव को मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला एवं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन और तैयारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। खेल गतिविधियों को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राजेश कुमार मेघवाल एवं प्रशासनिक अधिकारी उदयपुर लक्ष्मीलाल सालवी सहित अन्य उपस्थित रहे।