राजपुरोहित की पुण्यतिथि पर 100 विद्यार्थियों को स्टेशनरी और स्कूल बैग वितरित
खेरवाड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मानापाड़ा में समाजसेवी प्रेम सिंह राजपुरोहित की सातवीं पुण्यतिथि पर सेवा कार्यक्रम हुआ। 100 विद्यार्थियों को स्टेशनरी, स्कूल बैग, कॉपियां और मिठाई वितरित की गई।
तस्वीर में खेरवाड़ा के एक विद्यालय में बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए जाने के दौरान एक व्यक्ति और छात्र-छात्राएं नजर आ रहे हैं।
खेरवाड़ा में समाजसेवी प्रेम सिंह राजपुरोहित की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय मानापाड़ा में विद्यार्थियों के लिए सेवा एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के 100 विद्यार्थियों को स्टेशनरी, स्कूल बैग, कॉपियां तथा मिठाई आदि वितरित की गई।
कार्यक्रम में सुनील राजपुरोहित, मदन सिंह राजपुरोहित, मानिक राजपुरोहित, मुकेश सवाई सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय प्रभारी ने भामाशाह परिवार का तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।
विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों की सहायता के लिए किए गए सहयोग को लेकर भामाशाह परिवार का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल बैग के साथ विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई।