तस्वीर में खुले मैदान में बुलडोजर से शराब के कार्टन नष्ट किए जा रहे हैं।   

खेरवाड़ा थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज दो प्रकरणों में जब्त कुल 27,972 लीटर अंग्रेजी शराब का नियमानुसार नष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई एवं वृत्ताधिकारी वृत्त ऋषभदेव अर्जुन सिंह राठौड़ के सुपरविजन में जब्त शराब के नष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान अतिरिक्त आबकारी आयुक्त निलेश कुमार कलाल एवं उपखंड मजिस्ट्रेट खेरवाड़ा की उपस्थिति में थाना खेरवाड़ा पुलिस टीम ने जब्त शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट कराया।

पुलिस के अनुसार न्यायालय एवं सक्षम प्राधिकारी के आदेशों की पालना में आबकारी अधिनियम के दोनों प्रकरणों में जब्त शराब का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। कार्रवाई के दौरान थाना खेरवाड़ा के थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

नष्टीकरण की कार्रवाई में थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा, कांस्टेबल राकेश मेहता, किशोर कुमार, गिरधारी हेड कांस्टेबल, दिलीप कानी एवं मनीन्द्र कानी शामिल रहे। न्यायालय एवं सक्षम प्राधिकारी के आदेशों के बाद 27,972 लीटर जब्त अंग्रेजी शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट करने की कार्रवाई पूरी की गई।

Tags: