उदयपुर: गोराणा में 70वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 90 टीमें शामिल
कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और स्थानीय स्कूल में हॉल निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की।
तस्वीर में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के मंच पर अतिथिगण खड़े नजर आ रहे हैं।
गोराणा। आज दिनांक 23.09.2026 को 70वीं जिला स्तरीय कबड्डी खेलकूद 17 एवं 19 वर्ष की प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत गोराणा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोराणा में किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 17 वर्षीय वर्ग में 41 टीमें एवं 19 वर्षीय वर्ग में 49 टीमें शामिल हुईं। दोनों वर्गों को मिलाकर कुल 90 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारम्भ समारोह के मुख्य अतिथि माननीय बाबुलाल जी खराड़ी, जनजाति क्षेत्रीय विकास केबिनेट मन्त्री, राजस्थान सरकार, जयपुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान् प्रमोद जी सामर, प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ राजस्थान ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान् भंवरसिंह जी पंवार, भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष मौजूद रहे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमान निलमराज जी पुरोहित, भाजपा जिला प्रवक्ता उदयपुर, शंकरलाल गायरी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष झाड़ोल, तखतसिंह जी सोलकी ओगणा, भेरूलाल जी प्रजापत फलासिया, भोपालसिंह जी शक्तावत कोल्यारी, पंकज जी जैन, सुरेन्द्रसिंह जी पंवार, दशरथसिंह जी पंवार, लक्ष्मणसिंह जी पंवार, डुंगरसिंह जी पंवार, गणपतसिंह जी पंवार, श्रीमान् वीरेन्द्रसिंह जी यादव, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग उदयपुर, श्रीमान् दीपक जी गौड़, जि0शि0अ0 उदयपुर, श्री देशपालसिंह जी, अति0 जि0शि0अ0 उदयपुर, झाड़ोल तहसीलदार सीताराम जी खटीक, विकास अधिकारी शैलेन्द्र जी खीची, पंचायत समिति झाड़ोल, मोरध्वज जी व्यास, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी झाड़ोल, मुख्य प्रधान निर्णायक जसवन्तसिंह जी पंवार, शा0शि0, पवनसिंह जी पंवार, शा0शि0, प्यारचन्द जी दपालीवाल, कन्हैयालाल जी कटेरिया, प्रशासक, भंवरलाल जी कटेरिया, पं0स0 सदस्य, सोहनलाल तेली, उपसंरपच गोराणा मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में शामिल समस्त टीमों और टीम प्रभारियों ने भाग लिया तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास केबीनेट मंत्री महोदय द्वारा स्थानीय विद्यालय गोराणा में हॉल बनाने के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की गई। घोषणा के बाद ग्रामवासियों एवं स्थानीय विद्यालय के स्टाफ ने आभार व्यक्त किया।
उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन शंकरसिंह जी पंवार और रोशनलाल गायरी ने किया। इसके बाद 19 वर्षीय वर्ग का उद्घाटन मैच अमृत तुलसी एकेडमी कानोड़ और पीएम श्री नवानिया के बीच हुआ, जिसमें तुलसी अमृत एकेडमी कानोड़ विजेता रही।
इसी प्रकार 17 वर्षीय वर्ग में श्रीनाथ विद्या मन्दिर झाड़ोल एवं एल सोजन डबोक के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें श्रीनाथ विद्या मन्दिर झाड़ोल टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के अंत में प्रधानाचार्य महोदया प्रियंका शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
इस प्रकार गोराणा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 17 एवं 19 वर्ष वर्ग की 70वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ 90 टीमों की भागीदारी और उद्घाटन मुकाबलों के साथ हुआ।