झाड़ोल पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन एवं खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डंपर को जब्त किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत बिश्नोई एवं वृत्ताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी मनकरण राम के नेतृत्व में की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि डंपर संख्या RJ 27 GI 0192 अवैध रूप से बजरी का परिवहन कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर डंपर को रुकवाया। इसके बाद चालक से बजरी परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन वह कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सका।

दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने डंपर को डिटेन कर थाना परिसर में खड़ा कराया तथा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनकरण राम, सहायक उप निरीक्षक कमल कुमार, कांस्टेबल सुभाष चंद्र, कांस्टेबल ओमप्रकाश तथा चालक कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल रहे। अवैध बजरी परिवहन एवं खनन के विरुद्ध की गई यह कार्रवाई पुलिस की सतत निगरानी और नियमानुसार की जा रही कार्रवाई का हिस्सा है।

Tags: