तस्वीर में तुलसी अमृत उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षक केरेश्वर महादेव क्षेत्र में वन भ्रमण के दौरान नजर आ रहे हैं।

नगर पालिका क्षेत्र के तुलसी अमृत उ.प्रा. विद्यालय की बाल वाटिका कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए संचालक मनोज भनावत के निर्देशन में निकटवर्ती केरेश्वर महादेव क्षेत्र में वन भ्रमण का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अनुशासन का परिचय देते हुए केरेश्वर महादेव सीमा क्षेत्र का भ्रमण किया और मंदिर में दर्शन किए।

वन भ्रमण के दौरान अध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं ने भजनों के गायन के साथ संगीत, एकाभिनय और नाट्य प्रस्तुति दी। इसके साथ ही खेल सत्र में विद्यार्थियों के लिए मानसिक और शारीरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न वन्यजीवों का परिचय कराया गया तथा उनकी वाणी का उच्चारण भी करवाया गया।

प्रधानाध्यापक दीपक शर्मा ने विद्यार्थियों को वन भ्रमण के महत्व के साथ केरेश्वर महादेव मंदिर के इतिहास की जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मनोहर सिंह, रेखा त्रिपाठी, पुष्पा श्री माली, पुष्पलता आमेटा, जहाआरा, अफसाना, अभय सिंह, लीलू तम्बोली, दिव्या छींपा, कुसुम बारोठ और गजेंद्र सिंह आदि ने भजन प्रस्तुत किए।

वन भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रकृति, वन्यजीवों, धार्मिक स्थल और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ते हुए दिनभर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

Tags: