वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, 11 पौधे लगाए
खेरवाड़ा के पटेल समाज छात्रावास परिसर में 11 छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। ट्रस्ट सदस्यों ने संरक्षण व नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
तस्वीर में खेरवाड़ा के पटेल समाज छात्रावास परिसर में स्वर्गीय शांता देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पौधे लगाते हुए ट्रस्ट के सदस्य नजर आ रहे हैं
खेरवाड़ा में स्वर्गीय शांता देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट खेरवाड़ा के सौजन्य से रानी रोड स्थित पटेल समाज छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 11 छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में नीम, अशोक वृक्ष, पीपल, कदंब, करंज, जामुन और गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश जैन के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर ट्रस्ट उपाध्यक्ष प्रतीक जैन, महामंत्री हेमचंद दबाना, ट्रस्ट सदस्य दिलीप जैन, भूपेंद्र पटेल, मनोज कोठारी, राजेश मेनारिया, मनीष नरवरिया, पार्थ सुथार सहित भावना मेघवाल, संकित मीणा, मनोज पारगी सहित ट्रस्ट के कई सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।