टीएसपी-नॉन टीएसपी समायोजन को लेकर ABRSM प्रदेशाध्यक्ष से जयपुर में हुई अहम वार्ता
ABRSM के प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा से जयपुर में हुई वार्ता में टीएसपी से नॉन टीएसपी समायोजन, 1903 शिक्षकों के गृह जिलों में भेजने और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) के उदयपुर जिलाध्यक्ष भाईसाहब पुष्पेंद्र सिंह झाला के निर्देश पर मावली खंड उपाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम कुमार शर्मा ने जयपुर पहुंचकर प्रदेशाध्यक्ष श्री रमेश चंद्र पुष्करणा साहब से शिक्षा संकुल स्थित उनके कार्यालय में विस्तृत वार्ता की। इस दौरान टीएसपी से नॉन टीएसपी में समायोजन से वंचित रहे तथा पूर्व में समायोजित हो चुके 1903 शिक्षकों को शीघ्र गृह जिलों में समायोजित करवाने सहित तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण खोलने के मुद्दों पर चर्चा हुई।
श्री पुरुषोत्तम कुमार शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष श्री रमेश चंद्र पुष्करणा साहब से तात्कालिक शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए आग्रह किया। वार्ता में विशेष रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण अविलंब खोलने तथा टीएसपी से नॉन टीएसपी में समायोजन से वंचित रहे और पूर्व में समायोजित हो चुके शिक्षकों के गृह जिलों में समायोजन के आदेश शीघ्र जारी करवाने की मांग रखी गई।
प्रदेशाध्यक्ष श्री रमेश चंद्र पुष्करणा साहब ने वार्ता के दौरान संपूर्ण योजना से अवगत करवाते हुए बताया कि टीएसपी/नॉन टीएसपी प्रकरण में किसी भी वंचित और समायोजित शिक्षक को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन सभी वंचित एवं समायोजित शिक्षकों को उनके गृह जिलों में भेजने के लिए प्रयासरत है और इसके लिए शीघ्र गृह जिलों के विकल्प खुलवाकर प्रक्रिया आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
श्री पुष्करणा साहब ने बताया कि हाल ही में शासन सचिव महोदय से लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री जी से भी तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों के विषय में वार्ता की गई है, जिसके परिणाम निकट समय में देखने को मिलेंगे। उन्होंने टीएसपी से नॉन टीएसपी में समायोजन से वंचित रहे तथा पूर्व में समायोजित हो चुके 1903 शिक्षकों को अति शीघ्र एक ही आदेश से गृह जिलों में समायोजन करवाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
सकारात्मक वार्ता और शिक्षकों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए मावली खंड अध्यक्ष श्री शंकर लाल जाट, पूर्व खंड अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर चौधरी, उपाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम शर्मा, मंत्री श्री भूपेंद्र पाठक एवं नॉन टीएसपी प्रतिनिधि के रूप में श्री रमेश थ्योरी ने समस्त शिक्षकगणों की ओर से उदयपुर जिलाध्यक्ष भाईसाहब पुष्पेंद्र सिंह झाला और प्रदेशाध्यक्ष श्री रमेश चंद्र पुष्करणा साहब का आभार व्यक्त किया।