तस्वीर में सलूंबर में वार्डों के बीच भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान के तहत मतदाताओं से संपर्क करते हुए देखा जा सकता है।

सांसद एवं एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नालाल रावत ने सलूंबर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मैराथन जनसंपर्क अभियान चलाया। उनके साथ सलूंबर जिलाध्यक्ष भाजपा चंद्रशेखर जोशी भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान वार्ड नंबर 1 से प्रत्याशी अखिलेश बाहेती, वार्ड नंबर 20 से चंदा सैन, वार्ड नंबर 13 से नरेश वैष्णव, वार्ड नंबर 15 से बुरहानुद्दीन बोहरा, वार्ड नंबर 18 से ज्योति अमृत जैन और वार्ड नंबर 3 से राजकुंवर चौहान के समर्थन में मतदाताओं से वोट करने की अपील की गई।

सांसद डॉ. मन्नालाल रावत और भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच विभिन्न वार्डों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और नगर परिषद चुनाव में विकसित सलूंबर के लिए भाजपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।

मैराथन जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और ढोल-नगाड़ों के साथ वार्डों में पहुंचकर किए गए संपर्क से चुनावी प्रचार अभियान को गति मिली। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत और जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की।

Tags: