खेरवाड़ा में स्वच्छता पखवाड़ा: केमिस्टों को मिला दवा रखरखाव का प्रशिक्षण
उदयपुर के खेरवाड़ा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में केमिस्टों को औषधियों के सही तापमान, स्वच्छता मानकों और फार्मा सही दाम ऐप की जानकारी दी गई।
तस्वीर में खेरवाड़ा में एक दुकान के बाहर खड़े लोग हाथों में पर्चे दिखाए दिख रहे हैं।
आज दिनांक 07.09.2026 को स्वच्छता पखवाड़े (01 से 15 सितंबर 2026) के अंतर्गत खेरवाड़ा जिला उदयपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खेरवाड़ा के समस्त केमिस्टों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और मेडिकल स्टोर सहित आसपास के परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों को भी दवाओं के उचित रख-रखाव के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही औषधियों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए उनके उचित रख-रखाव तथा सही तापमान (स्टोरेज टेम्परेचर) पर दवाओं को संग्रहीत करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक में खेरवाड़ा के समस्त केमिस्टों ने औषधि सुरक्षा एवं स्वच्छता के मानकों का पूरी तरह से पालन करने का संकल्प लिया। साथ ही सभी को फार्मा सही दाम ऐप डाउनलोड करवाने एवं उपयोग में लेने के लिए भी कहा गया।
स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में मेडिकल स्टोरों की स्वच्छता, औषधियों की सुरक्षा और उनके प्रभावी रख-रखाव को लेकर केमिस्टों को आवश्यक जानकारी दी गई, जिससे निर्धारित स्वच्छता एवं औषधि सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर दिया गया।