तस्वीर में गंगापुर के राजकीय रेफरल चिकित्सालय के वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती मरीज को फल और बिस्किट वितरित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन के अवसर पर सहाड़ा ब्लॉक कांग्रेस के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गंगापुर के जय अंबेश गुरु राजकीय रेफरल चिकित्सालय में भर्ती बीमार जनमानस, उनके परिवार के मौजूद सहयोगियों एवं बाहरी बीमारों को फल और बिस्किट वितरित किए।

कार्यक्रम जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा हिरण एवं ब्लॉक कांग्रेस सहाड़ा कोषाध्यक्ष भगवती लाल अजमेरा के सानिध्य में आयोजित किया गया। इस दौरान राजकीय चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगापुर भीलवाड़ा में भर्ती जनमानस को फल व बिस्किट वितरित किए गए।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता जयदीप त्रिवेदी, ब्लॉक महामंत्री किशन जाट नांदशा, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय हिरण, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष इसराइल अली, वक्फ़ बोर्ड सहाड़ा अध्यक्ष यूसुफ मोहम्मद छिपा, खंखला मंडल अध्यक्ष समसूदीन रंगरेज, नगर पालिका पूर्व पार्षद विनायक शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव नवरतन बैरवा, अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक अध्यक्ष ईकबाल मोहम्मद, यूथ कांग्रेस नेता रिजवान छिपा कोशीथल, महिपाल सिंह कारोई, विजय दाधीच, मोंटी शर्मा गंगापुर, राजेंद्र अग्रवाल गाडरमाला, कैलाश गुर्जर और गंगापुर नगर कांग्रेस सचिव शब्बीर मोहम्मद मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आजाद सिन्धी, शौकत सिंधी, मोहम्मद हुसैन शेख़, शराफ़त रंगरेज, परवेज़ शाह, एजाज़ मंसूरी सहित कई सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सचिन पायलट के जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके साथ मौजूद परिजनों एवं सहयोगियों को फल-बिस्किट वितरण कार्यक्रम के जरिए सहभागिता दर्ज कराई गई।

Tags: