ऋषभदेव थाना क्षेत्र के उगमणा कोटड़ा में परिवादी के घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना को लेकर परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि 19 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे आरोपी उसके घर पर चढ़कर आए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट एवं छेड़छाड़ की। साथ ही अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में रणजीत पुत्र खेमराज जाति मीणा अहारी, भीमराज पुत्र खेमराज जाति मीणा अहारी सहित कुल 7 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी वाड़ा फलां बेड़ाई, उगमणा कोटड़ा के निवासी बताए गए हैं।

थानाधिकारी हेमंत अहारी के निर्देशन में मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार कर रहे हैं।

Tags: