झाड़ोल थाना क्षेत्र में महिला के साथ गाली-गलौच और छेड़छाड़ करने के बाद पीछे से चाकू से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 28 अगस्त 2026 को शाम करीब 5 बजे आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच एवं छेड़छाड़ की। इसके बाद पीछे से चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले में उसकी पीठ पर गंभीर चोट आई।

पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना झाड़ोल में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में जमनाशंकर पुत्र नानुराम कसौटा निवासी खरड़िया तथा मगन पुत्र लक्ष्मण ननामा निवासी गोदावाड़ा को आरोपी बनाया गया है।

मामले में थानाधिकारी एसएचओ करनाराम जाट के निर्देशन में पुलिस कार्रवाई कर रही है। प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक कमल कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अनुसंधान एवं आवश्यक कार्रवाई जारी है।

Tags: