फतहनगर-सनवाड़ पालिका चुनाव में 25 वार्डों पर 65 प्रत्याशी, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका चुनाव में 25 वार्डों के 65 प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबले में निर्दलीय भी मैदान में।
फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। निर्वाचन विभाग ने सभी 25 वार्डों से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची (प्ररूप-6) जारी कर दी है। रिटर्निंग अधिकारी हुकम कंवर द्वारा जारी सूची के अनुसार अधिकांश वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से चुनावी समीकरण रोचक हो गए हैं।
वार्ड 1 में नरेश कांग्रेस और प्रकाश पुरी गोस्वामी भाजपा से चुनाव मैदान में हैं। वार्ड 2 में कृष्णा तेली भाजपा और सम्पत कांग्रेस प्रत्याशी हैं। वार्ड 3 में बद्रीलाल कांग्रेस और राजेश कुमार भाजपा से आमने-सामने हैं।
वार्ड 4 में दुर्गा देवी कांग्रेस, प्रियंका भाजपा और मधु सोनी निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड 5 में बाबूलाल चोपड़ा भाजपा, मनोहरलाल कांग्रेस तथा चंद्रशेखर विजयवर्गीय और निर्मल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।
वार्ड 6 में मीना जाट कांग्रेस और सपना कुमारी जाट भाजपा से चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड 7 में भंवरलाल बैरवा भाजपा और विनोद कांग्रेस के अलावा अरुण कुमार यादव, लोकेश यादव, विक्रम यादव, सूरज और हेमराज यादव निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
वार्ड 8 में गीता कुमावत भाजपा और पुष्पा कांग्रेस प्रत्याशी हैं। वार्ड 9 में नाथूलाल भील भाजपा और राजूलाल गमेती कांग्रेस से मैदान में हैं। वार्ड 10 में किशनलाल कांग्रेस और पप्पूलाल गमेती भाजपा प्रत्याशी हैं।
वार्ड 11 में वरदी शंकर बुनकर कांग्रेस, सचिन खटीक भाजपा और राजकुमार यादव निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड 12 में रोहित भाजपा, लक्ष्मीलाल जैन कांग्रेस तथा जाकीर और भगवती लाल निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
वार्ड 13 में किशनलाल कांग्रेस, हरिशचन्द्र मंगल भाजपा और हरिश निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड 14 में राधेश्याम भाजपा और सरोज कांग्रेस से चुनाव मैदान में हैं। वार्ड 15 में राहुल भाजपा, श्रेया गर्ग कांग्रेस और विकास कुमार सोनी निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
वार्ड 16 में बाबु हुसैन मंसूरी भाजपा और शरीफ मोहम्मद कांग्रेस प्रत्याशी हैं। वार्ड 17 में अबरार हुसैन भाजपा और रेहाना कांग्रेस से मैदान में हैं। वार्ड 18 में विकास कांग्रेस और शैलेस पालीवाल भाजपा प्रत्याशी हैं।
वार्ड 19 में कंचन कांग्रेस और ममता कुंवर भाजपा से चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड 20 में रेखा वैष्णव कांग्रेस और सीमा सोनी भाजपा प्रत्याशी हैं। वार्ड 21 में गीता देवी कांग्रेस और लाली बाई बैरवा भाजपा से मैदान में हैं।
वार्ड 22 में कल्याण सिंह भाजपा, रतनलाल कांग्रेस तथा गजेंद्रसिंह रावल और बनवारी लाल तम्बोली निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड 23 में दीपिका पुरोहित भाजपा और रीना कुंवर कांग्रेस प्रत्याशी हैं। वार्ड 24 में सोसर कांग्रेस और हीरा भील भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड 25 में पुरणमल कांग्रेस और मुकेश खटीक भाजपा प्रत्याशी हैं।
अंतिम सूची के अनुसार वार्ड 7 में सबसे अधिक सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा वार्ड 5, 12, 15 और 22 में भी निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी ने मुकाबले को त्रिकोणीय या बहुकोणीय बना दिया है। वहीं कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा।
अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी होने के साथ ही फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका चुनाव में अब मुकाबले की स्थिति स्पष्ट हो गई है और प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज होने की संभावना है।