तस्वीर में चिकित्सा केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य परीक्षण करातीं गर्भवती महिलाएं और बैठी हुई स्वास्थ्यकर्मी दिखाई दे रही हैं।

खेरवाड़ा ब्लॉक में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। ब्लॉक के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस दौरान 6 विभिन्न अस्पतालों में 220 गर्भवती महिलाओं एवं एएनसी का हेल्थ चेकअप कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरुण मीणा ने बताया कि मां वाउचर योजना के तहत चिकित्सा संस्थानों पर जांच के बाद 26 गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी करवाने के लिए ऑनलाइन वाउचर दिए गए।

बीसीएमओ ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास की जांच करने और किसी प्रकार की विकृति नहीं होने की स्थिति देखने के लिए सोनोग्राफी की जाती है। अभियान के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं की आयरन, शुगर, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई।

खेरवाड़ा ब्लॉक के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में हुए इस स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। उक्त जानकारी बीपीएम दीपक मीणा ने प्रदान की।

Tags: