तहसील के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में अस्पताल ले जाते समय मोटरसाइकिल से गिरने के कारण कोपरिया काड़ में एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मोटरसाइकिल चालक अजीत पुत्र जीवराज निवासी सुवेदरा बरौठी ब्राह्मण मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 27 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे महेंद्र कुमार पुत्र भीमा जी डामोर, निवासी सुवेदरा बरौठी ब्राह्मणान ने प्रकरण दर्ज कराया। रिपोर्ट में बताया गया कि अजीत की पत्नी की डिलीवरी के चलते अस्पताल में भर्ती थी। उसकी देखरेख के लिए महेंद्र कुमार अपनी काकी मृतका जुमलीबाई को मोटरसाइकिल से अस्पताल ले जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में जुमलीबाई मोटरसाइकिल से गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मोटरसाइकिल चालक अजीत मौके से फरार हो गया।

घटना के संबंध में बावलवाड़ा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। बावलवाड़ा थानाधिकारी राम सिंह चुण्डावत के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक कासिम दुल्ला खान मामले का अनुसंधान कर रहे हैं। पुलिस घटना के कारणों और मोटरसाइकिल चालक के संबंध में जांच कर रही है।

Tags: