खेरवाड़ा में राहगीरों को नंगी तलवार दिखाकर डराने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
| खेरवाड़ा के नयागांव क्षेत्र में सार्वजनिक रास्ते पर नंगी तलवार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। पहाड़ा थाना पुलिस ने 17 नवंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
पहाड़ा थाना भवन दिख रहा है जहां पुलिस ने तलवार लहराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।
खेरवाड़ा उपखंड के नयागांव क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर नंगी तलवार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने के मामले में पहाड़ा थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी आम रास्ते पर हाथ में तलवार लेकर लोगों को भयभीत कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को पहाड़ा थाना क्षेत्र में वीरेंद्र सिंह को हाथ में नंगी तलवार लेकर सार्वजनिक स्थान पर लहराते हुए पाया गया। इस दौरान वह आम मार्ग से आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह चौहान (25) निवासी चुंडावाड़ा, थाना बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक सोमालाल ने यह कार्रवाई की। मामले की जांच हेड कांस्टेबल अजीत सिंह कर रहे हैं।