जयपुर में 'मेरा काम मेरी पहचान' प्रदर्शनी का आयोजन, पोस्टर हुआ विमोचित
गायत्री नगर में महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 12 व 13 अक्टूबर को लगेगी अनूठी प्रदर्शनी।
जयपुर के गायत्री नगर में 'मेरा काम मेरी पहचान' प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर पोस्टर का विमोचन करते महिला समूह के सदस्य व अतिथि।
जयपुर में मुनि संघ वैय्यावृत्ति महिला समूह, महारानी फार्म गायत्री नगर की ओर से ‘मेरा काम मेरी पहचान’ प्रदर्शनी का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर को आदिनाथ भवन, गायत्री नगर, महारानी फार्म जयपुर में किया गया है। प्रदर्शनी सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक चलेगी।
संयोजक प्रमिला शाह ने बताया कि यह प्रदर्शनी महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल के तहत आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी का उद्घाटन राजेंद्र कुमार लाला, अनिता, दिव्य, नताशा, गोदिका परिवार द्वारा 12 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे किया जाएगा।
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह, पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, युवा परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, राकेश पाटोदी, कमल-पुष्पा जैन मालपुरा वाले, समाज सेविका मैना सौगानी, अजीत शास्त्री, बीना टोंग्या, रेखा झांझरी, भावना झांझरी, मधु छावड़ा तथा संयोजक संगीता छावड़ा, अमिता गोधा, डोली अजमेरा और प्रमिला शाह ने मिलकर प्रदर्शनी के पोस्टर का विमोचन कराया।
दो दिवसीय यह प्रदर्शनी 12 और 13 अक्टूबर को महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल के तहत आयोजित की जाएगी, जिसका उद्घाटन 12 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे होगा।