खेरवाड़ा। स्थानीय दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारियों ने प्रदेश के प्रसिद्ध उद्योगपति कवरलाल पाटनी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए पदाधिकारियों ने शोक संदेश के माध्यम से परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

समाज अध्यक्ष रमेश चंद्र कोठारी, महामंत्री भूपेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मेहता, सह मंत्री भरत जैन, पूर्व अध्यक्ष श्रीपाल जैन, पूर्व उपाध्यक्ष पारस जैन, पूर्व महामंत्री हसमुख जैन, पूर्व कोषाध्यक्ष विमल कोठारी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य धरणेन्द्र जैन, युवा परिषद अध्यक्ष विक्रांत कोठारी, महामंत्री वैभव कोठारी, पूर्व अध्यक्ष प्रतिक कोठारी आदि ने पाटनी के सुपुत्र अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी एवं विमल पाटनी को शोक संदेश भेजा।

शोक संदेश में कहा गया कि दिगंबर जैन समाज के गौरव, 10 प्रतिमा धारी, कर्मवीर कवरलाल पाटनी के निधन से स्थानीय जैन समाज स्तब्ध है तथा गहरा दुख व्यक्त करता है। पदाधिकारियों ने कहा कि पाटनी जैन समाज के मुनी भक्त, धर्मशील, दानवीर, त्यागी और तपस्वी व्यक्तित्व के धनी थे।

पदाधिकारियों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कवरलाल पाटनी के निधन से प्रदेश एवं देश के जैन समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके निधन पर स्थानीय दिगंबर जैन समाज की ओर से शोक व्यक्त किया गया।