तस्वीर में मावली खण्ड में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य नजर आ रहे हैं।

मावली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (वि. शि.) की सत्र 2026-27 के लिए मावली खण्ड कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की घोषणा के साथ ही नवगठित कार्यकारिणी ने अपना कार्यभार संभाल लिया।

नई कार्यकारिणी में श्री शंकर लाल जाट, व्याख्याता, रा. उ. मा. वि. बदियार को अध्यक्ष बनाया गया है। श्री पुरुषोत्तम शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री मांगी लाल गुर्जर को उपाध्यक्ष (पुरुष) तथा श्रीमती संगीता वर्मा को उपाध्यक्ष (महिला) की जिम्मेदारी दी गई है।

श्री भूपेन्द्र पाठक को मंत्री और श्रीमती अमृता शर्मा को महिला मंत्री बनाया गया है। वहीं श्री सोहन लाल जाट को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में अध्यापक सदस्य के रूप में श्री प्रकाश पुरी, वरिष्ठ अध्यापक सदस्य के रूप में श्री शंकर लाल जाट (व. अ. सालेरा) तथा प्राध्यापक सदस्य के रूप में श्री ऋतु राज सिंह राव को शामिल किया गया है।

प्रधानाचार्य / उपप्रधानाचार्य सदस्य के रूप में श्रीमती चेतना सारंगदेवोत, शारीरिक शिक्षक सदस्य के रूप में श्री दिनेश चन्द्र व्यास, महिला शिक्षा शिक्षक सदस्य के रूप में श्रीमती सरोज मेहरिया तथा संस्कृत शिक्षक सदस्य (संस्कृत विभाग) के रूप में श्री मोहित शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार प्रयोगशाला सहायक सदस्य के रूप में श्री अश्विनी गर्ग, सेवानिवृत शिक्षक सदस्य के रूप में श्री पुष्कर लाल बडगुर्जर, प्रबोधक सदस्य के रूप में श्री दुदा लाल डांगी, कंप्यूटर शिक्षक सदस्य के रूप में श्री राघव शर्मा तथा पंचायत शिक्षक सदस्य के रूप में श्री परश राम जाट को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। पुस्तकालय अध्यक्ष सदस्य का पद फिलहाल रिक्त रखा गया है।

कार्यकारिणी गठन के दौरान संगठन को मजबूत करने तथा शिक्षकों के हितों एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ मावली खण्ड में संगठनात्मक जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं।

Tags: