तस्वीर में घासा के जोगणिया माता मंदिर परिसर में आयोजित बैठक के दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की नवगठित कार्यकारिणी के सदस्य नजर आ रहे हैं।

घासा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) के नवगठित घासा खण्ड की 20 सदस्यीय नवीन कार्यकारिणी का गठन रविवार, 30 अगस्त को पावर हाउस स्थित जोगणिया माता मंदिर परिसर में आयोजित साधारण सभा की बैठक में किया गया। महासंघ के विधान के अनुरूप गठित इस कार्यकारिणी का कार्यकाल पहली बार तीन वर्ष का होगा।

खण्ड पालक वगत राम शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के विधान तथा प्रदेश के अनुमोदन के पश्चात 30 अगस्त रविवार को खण्ड साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधान के अनुच्छेद-7 (अ) तथा (य) के तहत खण्ड घासा इकाई की कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया।

जिलाध्यक्ष उदयपुर द्वारा खण्ड घासा के पांच पदों पर कार्यकर्ताओं का मनोनयन किया गया। इनमें अध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह चुंडावत, मंत्री पद पर धर्मेंद्र तेली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भीम सिंह राव, कोषाध्यक्ष पद पर अविनाश रावल तथा महिला उपाध्यक्ष पद पर सुमन आमेटा को मनोनीत किया गया। महासंघ के विधान के अनुसार पहली बार कार्यकारिणी का कार्यकाल आगामी तीन वर्षों का होगा।

नवनिर्वाचित मनोनीत अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत ने मनोनयन के तुरंत बाद साधारण सभा की बैठक में ही विधान के अनुसार अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से अलग-अलग शैक्षिक संवर्गों के 15 प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

विस्तारित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मुकेश पालीवाल, महिला मंत्री अन्नपूर्णा शर्मा, अध्यापक सदस्य तृतीय श्रेणी हिम्मत सिंह राव, वरिष्ठ अध्यापक सदस्य हीरालाल जाट, प्राध्यापक सदस्य पुष्कर मालवीय, प्रधानाचार्य/उप प्रधानाचार्य सदस्य छगनलाल मेघवाल, शारीरिक शिक्षक सदस्य रणवीर सिंह झांझडीया, मीडिया प्रभारी गोपाल लाल मेहता, महिला शिक्षक सदस्य लक्ष्मी कुंवर राठौड़, संस्कृत शिक्षा शिक्षक सदस्य राजकुमारी महात्मा, प्रयोगशाला सहायक सदस्य सुमन डांगी, सेवानिवृत्त शिक्षक सदस्य जगदीश शर्मा, प्रबोधक सदस्य लक्ष्मी लाल कुम्हार, कंप्यूटर अनुदेशक सदस्य विकास सियाल तथा पंचायत सहायक शिक्षक सदस्य कल्याण सिंह देवड़ा को मनोनीत किया गया।

इसके अलावा जिला साधारण सभा सदस्य के रूप में अर्जुन सिंह झाला, बालूदास वैष्णव, मनोहर सिंह झाला, संजय कुमार दर्जी, किरण पहाड़िया, नारायण डांगी, रोशन पुरोहित, प्रदीप आमेटा और जगेश पाटीदार को मनोनीत किया गया। इस प्रकार कुल 20 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन हुआ।

नवगठित कार्यकारिणी को समस्त शिक्षकों ने बधाई दी। बैठक में नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का शिक्षकों द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी अब नवगठित घासा पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली 26 पंचायतों में सेवारत शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के हितों के लिए कार्य करेगी।

Tags: