निंबाहेड़ा वार्ड 15: प्रचार के बाद सब्जी खरीदती दिखीं कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी
राजस्थान के निंबाहेड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी वैष्णव की तस्वीर सामने आई, जहां वे अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी निभाती नजर आईं।
तस्वीर में सब्जी विक्रेता ठेले से कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी वैष्णव को सब्जी देता दिख रहा है।
निंबाहेड़ा के वार्ड नंबर 15 में चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी वैष्णव का अलग अंदाज देखने को मिला। प्रचार के बाद वे घर की जिम्मेदारी निभाने के लिए घर के सामने से निकल रहे सब्जी वाले से सब्जी खरीदती नजर आईं।
कहा जाता है कि महिला घर को संभालती है तो वह घर स्वर्ग बन जाता है और महिला अपनी हर जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाती है। इसी की झलक वार्ड नंबर 15 में देखने को मिली, जहां कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी वैष्णव चुनाव प्रचार के बाद घर की जिम्मेदारी पूरी करती दिखाई दीं।
दरअसल, गीता देवी वैष्णव अपने चुनाव प्रचार के बाद घर के सामने से गुजर रहे सब्जी वाले से सब्जी खरीद रही थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति उस वार्ड में भ्रमण करते हुए वहां से गुजर रहा था। उसने पहले कांग्रेस प्रत्याशी को सब्जी खरीदते देखा और आगे निकल गया, लेकिन बाद में वापस लौटकर इस पल की तस्वीर क्लिक की।
इस तस्वीर में चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी वैष्णव एक ओर राजनीतिक जिम्मेदारी निभाती नजर आईं तो दूसरी ओर घर की रोजमर्रा की जिम्मेदारी भी पूरी करती दिखाई दीं। यह तस्वीर महिला की पारिवारिक और राजनीतिक, दोनों जिम्मेदारियों के बीच दिखाई देने वाले संतुलन को सामने लाती है।
चुनाव प्रचार के बीच सब्जी खरीदने का यह सामान्य-सा दृश्य वार्ड नंबर 15 में चर्चा का विषय बना, जिसमें एक महिला प्रत्याशी की घर और राजनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां एक साथ दिखाई दीं।