25 अक्टूबर को कनबई का पूरा बाजार रहेगा बंद, संयुक्त व्यापार मंडल ने व्यापारियों से की यह अपील
संयुक्त व्यापार मंडल की अपील पर संगठन की एकजुटता और सामूहिक सहमति के तहत कनबई का संपूर्ण बाजार पूर्णतः बंद रहेगा।
खेरवाड़ा। तहसील नयागांव के कनबई में संयुक्त व्यापार मंडल के सामूहिक निर्णय के अनुसार आगामी 25 अक्टूबर को संपूर्ण बाजार पूर्ववत बंद रहेगा। व्यापार मंडल ने इस संबंध में सभी व्यापारी बंधुओं और ग्रामवासियों को सूचना जारी कर बाजार बंद रखने के निर्णय की जानकारी दी है।
संयुक्त व्यापार मंडल कनबई के अध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, उपाध्यक्ष हीरालाल गमेती, संरक्षक प्रेमचंद कलाल एवं महामंत्री प्रकाश टी. कलाल ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे सामूहिक निर्णय का सम्मान करते हुए 25 अक्टूबर को अपनी-अपनी दुकानें पूर्णतः बंद रखें। साथ ही व्यापार मंडल की एकजुटता बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों का आपसी सहयोग और एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी व्यापारियों से सामूहिक निर्णय का पालन कर संगठन की एकता बनाए रखने की अपील की है। 25 अक्टूबर को कनबई का संपूर्ण बाजार बंद रखने का यह निर्णय व्यापार मंडल की सामूहिक सहमति और आपसी सहयोग के महत्व को दर्शाता है।