बावलवाड़ा पुलिस ने चोरी के मामले में दो बालकों को डिटेन कर बरामद की गई मोटरसाइकिल।

खेरवाड़ा तहसील के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महुडिया निवासी दो बालकों को डिटेन किया है। पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। 30 अक्टूबर को कबूतरखाना क्षेत्र में घर के सामने खड़ी बाइक चोरी होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई।

थानाधिकारी रामसिंह ने बताया कि परिवादी महावीर फड़िया की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर घर के सामने से चुराकर ले गए थे। घटना की सूचना मिलने पर बावलवाड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने महुडिया निवासी दो बालकों को डिटेन किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

थानाधिकारी चुंडावत ने बताया कि मामले में अग्रिम अनुसंधान और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

Tags: