खेरवाड़ा। उपखंड क्षेत्र की पंचायत भाणदा स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में शनिवार 5 सितंबर को क्षेत्र के 100 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश चौधरी ने बताया कि विद्यालय विकास एवं प्रबंध समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल आहारी होंगे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर करेंगे।

कार्यक्रम में समाजसेवी रमेश चंद्र कोठारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन, भाजपा देहात जिला मंत्री अमित कलाल एवं मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

समारोह के दौरान क्षेत्र के 100 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अभिनंदन किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

क्षेत्र में पहली बार आयोजित होने वाले इस समारोह को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह और उमंग का माहौल है। ग्रामीण समारोह की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शनिवार को होने वाला यह आयोजन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान के साथ विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर रहेगा।

Tags: