कल्याणपुर थाना पुलिस ने सरकारी विद्यालय के पास तंबाकू सामग्री बेचने के मामले में निचला मांडवा निवासी दिनेश पुत्र नाना मीणा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को सरकारी विद्यालय से करीब 100 मीटर की परिधि के दायरे में तंबाकू सामग्री बेचते पाए जाने पर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 को सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार मय पुलिस जाप्ते के गश्त पर थे। गश्त के दौरान निचला मांडवा निवासी दिनेश पुत्र नाना मीणा सरकारी विद्यालय के पास करीब 100 मीटर की परिधि के दायरे में तंबाकू सामग्री बेचते पाया गया। इस पर पुलिस ने उसके विरुद्ध कार्रवाई की।

यह कार्रवाई थाना अधिकारी सोहनलाल बामनिया के निर्देशन में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धूम्रपान निषेध अधिनियम की धारा 9/11 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में सहायक उप निरीक्षक नगीन राम द्वारा अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Tags: