तस्वीर में खेरवाड़ा में पीएम मोदी की तस्वीर के सामने 76 दिए जलाकर खड़े लोग।

खेरवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नए बस स्टैंड परिसर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही विकसित भारत जन सेवा अभियान का आगाज हुआ। कार्यक्रम में रंगोली सजाकर 76 दीप प्रज्वलित किए गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई।

कार्यकर्ताओं ने ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्र सेवा की मंगल कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन, भाजपा देहात जिला मंत्री अमित कलाल एवं लक्ष्मी देवी आहारी, मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग लाल अग्रवाल, वार्ड पंच लव शीतलानी, दीपचंद शर्मा, विकास अधिकारी मंसाराम, ग्राम विकास अधिकारी विजय मेनारिया, भाजपा कार्यकर्ता सुनील राजपुरोहित, कपिल सीतलानी, प्रेमचंद कलाल, अशोक कलाल, नरेश कलाल, मनीष चौबीसा, मुकेश टाक, मुकेश भोई, प्रेमनारायण पचाल, रमेश कलाल, सोनिक भाटिया, पन्नालाल कलाल, विमल कलाल और अमृत पांचाल सहित बड़ी संख्या में कस्बावासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन लव शीतलानी ने किया। मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता ने आभार ज्ञापित किया। 76 दीपों के प्रज्वलन और ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के साथ खेरवाड़ा में विकसित भारत जन सेवा अभियान की शुरुआत हुई।

Tags: