झाड़ोल उपखंड क्षेत्र के आवरड़ा गांव स्थित मां चामुंडा माताजी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान फूलों से सजाया गया माता का मुख्य दरबार और ज्वारा।

झाड़ोल उपखंड क्षेत्र के आवरड़ा गांव स्थित मां चामुंडा माताजी मंदिर प्रांगण में आयोजित विशाल भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन होकर भजनों पर झूमते रहे। प्रख्यात भजन गायक भगवत सुथार की प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि मंदिर परिसर मां चामुंडा के जयकारों से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया।

भजन संध्या के दौरान प्रख्यात भजन गायक भगवत सुथार ने अपनी मधुर आवाज में मां चामुंडा के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा और माता के जयकारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर मां चामुंडा के भोपाजी ने भजन गायक भगवत सुथार सहित उनकी पूरी टीम का माला, उपरना और साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने मां चामुंडा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की और माता का आशीर्वाद लिया।

धार्मिक आयोजन के क्रम में सोमवार को शाम 4 बजे मंदिर परिसर में महाआरती एवं हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद विधि-विधान से ज्वारा विसर्जन किया गया। महाआरती, हवन और ज्वारा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। आवरड़ा स्थित मां चामुंडा माताजी मंदिर में दर्शन एवं आशीर्वाद लेने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भजन संध्या से लेकर ज्वारा विसर्जन तक पूरा आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।

Tags: