तस्वीर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झाड़ोल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में प्रतिभागी विद्यार्थी नजर आ रहे हैं।

झाड़ोल में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर के निर्देशानुसार सत्र 2026-27 में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं सृजनात्मक कौशल अभिवृत्ति के लिए ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झाड़ोल में 30 सितम्बर 2026 को आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा और सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन सुधीर जोशी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, झाड़ोल एवं पदमप्रकाश जैन, उपप्राचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झाड़ोल की उपस्थिति में हुआ। ब्लॉक स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 29 प्रतिभागियों का पंजीकरण हुआ। इनमें निबंध प्रतियोगिता में 6, आशुभाषण प्रतियोगिता में 5, क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता में 6, चित्रकला प्रतियोगिता में 6 तथा एकल गीत प्रतियोगिता में 6 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया।

निबंध प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवास की सेजल चुंडावत ने प्रथम और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, थोबावाड़ा के राजमल खराड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आशुभाषण प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झाड़ोल की एकता कलाल प्रथम और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, थोबावाड़ा की सुमन कुंवर सोलंकी द्वितीय रहीं।

क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झाड़ोल की वीना कुमारी ने प्रथम तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोचला के मुकेश देवड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ओडा की निर्जला हरिजन प्रथम और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झाड़ोल की वंदना पारगी द्वितीय रहीं।

एकल गीत प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झाड़ोल की अंजना अंगारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ओडा के भास्कर दास वैरागी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में प्रभारी एवं निर्णायक के रूप में महावीर पुर्बिया, पुष्पेन्द्र कुमार चौबीसा, सोहनलाल पटेल, शमशाद परवीन, कुसुम पुर्बिया, राखी जैन, बबीता खंतुरिया, नरेश प्रजापत, वर्षा पालीवाल, कुणाल मीणा, राजीवधर द्विवेदी, भगवतीलाल मेघवाल, जसोदा मेघवाल, ममता मेघवाल, चंचल सुथार, जशोदा मेघवाल एवं मंजू मेघवाल, चिन्मय जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता, सृजनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल, कला प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का विकास करना रहा। विद्यार्थियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित प्रतिभागी 6 अक्टूबर 2026 को जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में ब्लॉक झाड़ोल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Tags: