फतेहनगर में FCL व्हाइट लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, 6 टीमें ले रहीं हिस्सा
पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में 72 खिलाड़ी ले रहे भाग, विजेता टीम को मिलेगा 21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार।
फतेहनगर। फतेहनगर में FCL के तत्वावधान में व्हाइट लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रथम सीजन का शुभारंभ 11 नवंबर को उत्साह के साथ हुआ। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में छह टीमों के 72 खिलाड़ी अपनी क्रिकेट प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 21 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, खेलप्रेमियों और आयोजक क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अमित बंसल, डॉ. गजेंद्र सिंह रावल, मोहम्मद बोहरा, हमीदा बानो, मुकेश खटीक, जगदीश पहाड़िया, किशन गुर्जर, विजय कुमार, बाबू भाई, शरीफ मंसूरी, विकास लावटी, घनश्याम मेघवाल, सुनील यादव, डूंगर मीणा, विनोद चावड़ा, अनिल प्रजापत एवं लक्की रांका सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 15 नवंबर तक किया जाएगा। इसमें छह ओनर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों के कुल 72 खिलाड़ी मैदान पर अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपए दिए जाएंगे।
टूर्नामेंट का समापन समारोह 15 नवंबर को आयोजित होगा। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। FCL के प्रथम सीजन के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।