डॉ. लीना जैन को IAME टीचर डे अवार्ड: ENT विभागाध्यक्ष नॉर्थ जोन से सम्मानित
भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज की ईएनटी विभागाध्यक्ष को शिक्षा, चिकित्सा अनुसंधान और एंड्रॉइड आधारित कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी में योगदान के लिए यह सम्मान मिला।
तस्वीर में दिख रही डॉ. लीना जैन चश्मा पहने हुए कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं।
रावतभाटा (राज.)। बघेरवाल समाज की प्रतिभा डॉ. लीना जैन ने चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर समाज का नाम उज्जवल किया है। भीलवाड़ा स्थित आरवीआरएस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की ईएनटी (ENT) विभागाध्यक्ष एवं एमडी आरयू की नोडल अधिकारी डॉ. लीना जैन को ‘इंटरडिसिप्लिनरी एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एजुकेशनिस्ट्स’ (IAME) द्वारा ‘आईएएमई टीचर डे अवार्ड्स 2026’ के तहत नॉर्थ जोन से सम्मानित किया गया है।
डॉ. लीना जैन वर्तमान में ‘इंटरडिसिप्लिनरी एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एजुकेशनिस्ट्स’ के नॉर्थ जोन की सचिव पद का दायित्व भी संभाल रही हैं। विगत 35 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राष्ट्र गौरव पारस जैन "पार्श्वमणि" पत्रकार कोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. लीना जैन रावतभाटा के देव शास्त्र गुरु के परम भक्त, व्यवहार कुशल एवं कवि हृदय श्री ओम प्रकाश जी साँवला तथा धर्मपत्नी श्रीमती गुणमाला जैन की सुपुत्री हैं।
चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में डॉ. लीना जैन के 27 शोध पत्र प्रतिष्ठित जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। उनके अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में उनके योगदान को दर्शाते हैं।
राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पहली बार ‘एंड्रॉयड आधारित कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी’ सफलतापूर्वक शुरू करने का श्रेय भी डॉ. लीना जैन को जाता है। चिकित्सा क्षेत्र में अत्याधुनिक सर्जरी की शुरुआत के रूप में इसे उनके कार्य की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया है।
पारस जैन "पार्श्वमणि" ने आगे बताया कि डॉ. लीना जैन का विवाह डॉक्टर मनीष जैन MDS. से हुआ। डॉ. लीना जैन की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बघेरवाल दर्पण परिवार द्वारा हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की गई।
डॉ. लीना जैन को IAME Teacher Day Awards 2026 के तहत नॉर्थ जोन से मिला सम्मान, उनके चिकित्सा एवं शिक्षा क्षेत्र में योगदान के साथ-साथ शोध और अत्याधुनिक सर्जरी के क्षेत्र में उपलब्धियों को रेखांकित करता है।
प्रस्तुति: पारस जैन "पार्श्वमणि" पत्रकार कोटा (राज)