मावली नगर में मंगलवार को दिल्ली साइबर क्राइम टीम की दबिश से हलचल मच गई। एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची टीम दो युवकों को अपने साथ ले गई, जबकि मौके से एक अन्य युवक के भाग जाने के कारण टीम उसे नहीं ले जा सकी।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली साइबर क्राइम टीम ने मंगलवार को मावली में दबिश देकर पदम और लोकेश को तस्दीक एवं अनुसंधान के लिए अपने साथ ले गई। इस दौरान नाथू नेपाली मौके से भाग गया। उसके मौके से फरार होने के कारण टीम उसे अपने साथ नहीं ले जा सकी।

बताया जा रहा है कि नाथू नेपाली इस मामले में वांटेड है। मामले में दिल्ली साइबर क्राइम टीम की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। मावली में हुई इस कार्रवाई के बाद मामले से जुड़े घटनाक्रम पर नजर बनी हुई है।

Tags: