खेरवाड़ा की प्रणल चौहान ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
प्रबल कार्यक्रम के तहत आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़ा की छात्रा प्रणल चौहान ने पहला स्थान हासिल किया।
उदयपुर जिले में समग्र शिक्षा द्वारा आयोजित प्रबल कार्यक्रम की भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्रा प्रणल चौहान को सम्मानित करते शिक्षा विभाग के अधिकारी।
खेरवाड़ा। जिला स्तरीय प्रबल कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़ा की छात्रा प्रणल चौहान ने छात्रा वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
प्रणल चौहान की इस सफलता पर नयागांव ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी जयमाला खराड़ी और सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कल्पेश मीणा ने प्रसन्नता व्यक्त की। दोनों अधिकारियों ने छात्रा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अधिकारियों ने कहा कि प्रणल चौहान की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर छात्रा ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इस उपलब्धि ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़ा और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।